फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी छोड़कर स्वदेशी माल अपनाएं लोग : सांसद जुगल किशोर

Fri, 26 Dec 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
कटड़ा सांसद आत्मनिर्भर भारत के प्रति जागरूक करते हुए और भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग स्वदेशी म
विज्ञापन
कटड़ा के निजी बैंक्विट हॉल में विधानसभा सम्मेलन एवं स्वदेशी माल अपनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

कटड़ा। आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करने की दिशा में कटड़ा के निजी बैंक्विट हॉल में विधानसभा सम्मेलन एवं स्वदेशी माल अपनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू रियासी सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन का उद्देश्य देश को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने लोगों से विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम की प्रदेश प्रभारी संजीता डोगरा, श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा से विधायक बलदेव राज शर्मा, डीडीसी चेयरमैन सराफ सिंह नाग, डीडीसी कटड़ा निर्मला देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चमन भगत, जिला महामंत्री रमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मलाबार, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे, बीडीसी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत से जुड़े सभी प्रयासों को निरंतर समर्थन दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी संजीता डोगरा ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। स्वदेशी मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री और स्वरोजगार से जुड़े स्टॉल लगाए गए जिन्हें लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें