फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माता वैष्णो देवी यात्रा 10वें दिन भी ठप, मार्ग में सन्नाटा

Fri, 05 Sep 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
भवन मार्ग पर सन्नाटा पसरने के कारण बंद दुकानें।  संवाद
विज्ञापन
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए कटड़ा नहीं आने की अपील
विज्ञापन

कटड़ा। भारी बारिश के कारण 26 अगस्त को अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद से बंद पड़ी श्री माता वैष्णो देवी यात्रा वीरवार को 10वें दिन भी शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते मां वैष्णो देवी भवन, अर्धकुंवारी मार्ग और धर्मनगरी कटड़ा में सन्नाटा पसरा हुआ है। सामान्य दिनों में हर समय श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजने वाला वातावरण रहता था वहां अब सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी। दोपहर बाद एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन ने अभी यात्रा को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। भूस्खलन की वजह से अर्धकुंवारी मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा जमा है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं। यात्रा बंद होने से स्थानीय कारोबारियों, होटल व्यवसायियों और घोड़ा-खच्चर संचालकों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अधिकतर होटल, दुकानें और रेस्तरां बंद पड़े हैं। स्थानीय लोग भी परेशान हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग को बहाल करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के लिए कटड़ा न आएं और मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने तक घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें