फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मूसलाधार बारिश के कारण हिमकोटी मार्ग बंद

Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
बारिश रुकने के बाद श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित त्रिकुट पर्वत और दरबार क्षेत्र में वीरवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने यात्रा व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। भारी वर्षा और घने कोहरे के चलते हिमकोटी मार्ग पर बैटरी कार सेवा और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुबह करीब 11 बजे रोक दी गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार त्रिकुट पर्वत पर बारिश के साथ-साथ दिनभर घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सुरक्षा और तकनीकी कारणों से हेलीकॉप्टर सेवा भी पूरे दिन के लिए बाधित रही जिसके चलते श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़े, पिट्ठू और पालकी के सहारे भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। यात्रा पंजीकरण कक्षा से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को लगभग 25 हजार 200 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। वहीं, गुरुवार शाम 4 बजे तक 15 हजार 600 श्रद्धालु अपना आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे और भक्तों का लगातार आना जारी था। बैटरी कार ब हेलीकॉप्टर सेवा बंद रहने के कारण श्रद्धालुओं को पैदल या घोड़ा, पिट्टू, पालकी का सहारा लेकर ही भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
वहीं, कटड़ा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई है जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें