फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिंतामणि मंदिर बस्ती योग आश्रम परिषद में किया तुलसी पूजन

Fri, 26 Dec 2025 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
कटड़ा चिंतामणि बस्ती योग आश्रम परिसर में तुलसी पूजा का आयोजन करते हुए संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में कटड़ा की चिंतामणि बस्ती में योगाश्रम परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तुलसी पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। सम्मेलन में बच्चों ने धार्मिक एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
नन्हे-नन्हे पंडितों ने तुलसी पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण किया जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख श्रीमान रंजन रहे। संवाद

कटड़ा चिंतामणि बस्ती योग आश्रम परिसर में तुलसी पूजा का आयोजन करते हुए संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें