फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माल लेकर उधमपुर आने वाली गाड़ियों को रोकने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पड़ोसी राज्यों से दुकानदारों का सामान लेकर उधमपुर आने वाली गाड़ियों को जम्मू से उधमपुर के रास्ते में जगह-जगह रोके जाने पर व्यापार मंडल उधमपुर ने कड़ी नाराजगी जताई है।
इस संबंध में रविवार को पत्रकारवार्ता में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि जम्मू से उधमपुर तक का रास्ता पूरी तरह से साफ है और इसलिए त्योहारी सीजन को देखते हुए हमारा माल लेकर आने वाली गाड़ियों को अकारण बिल्कुल भी न रोका जाए।
विज्ञापन


जितेंद्र बरमानी ने कहा कि बीते दिनों हुई आपदा के दौरान हुए नुकसान के बाद अब त्योहारी सीजन पर अच्छे कारोबार होने की आस है। लेकिन इस दौरान बाहरी राज्यों से माल लेकर आने वाली कारोबारियों को गाड़ियों को जम्मू से उधमपुर के बीच कई जगहों पर कई कई दिनों तक अकारण रोके जाने से समस्या पेश आ रही है और कारोबारी समय पर माल की डिलिवरी नहीं मिल पाने के कारण परेशानी में हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा ज्यादातर माल पंजाब-दिल्ली, हरियाणा जैसे बाहरी राज्यों से आता है लेकिन पंजाब से जम्मू कश्मीर की सीमा में प्रवेश करने पर उसे लखनपुर, सांबा, बड़ी ब्राह्मणा, सिद्धडा, नगरोटा, वन टोल पोस्ट इत्यादि कई जगहों पर कई-कई दिनों पर रोक कर रखा जाता है। जबकि जम्मू से उधमपुर के बीच का रास्ता पूरी तरह से साफ है। इसलिए हमारी मांग है कि कागजों की जांच के बाद उधमपुर में माल लेकर आने वाली गाड़ियों को बिल्कुल भी न रोका जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकारण गाड़ियों को रोके जाने से शहर में फल-सब्जियों के अलावा अन्य जरूरी रसद व सामान की कमी हो सकती है क्योंकि इस समस्या के चलते बाहरी राज्यों के कारोबारी उधमपुर में माल भेजने से कतराने लगे हैं। इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर राहत दिलाएं।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी की भी छूट रहेगी और दुकानदार बिना किसी चिंता के कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें