फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
कटड़ा मैच शुरू करने से पहले टॉस करते हुए खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। मानसून कप के तहत मंगलवार विराट क्रिकेट क्लब और कटड़ा क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कटड़ा क्लब ने विराट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर कटड़ा क्लब ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम की ओर से राजू ने 34, हिमालय ने 23, अंश ने 13 जबकि तेरा ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में विराट क्रिकेट क्लब की ओर से विकास, आकाश, कनिष्क और सुमित ने एक-एक विकेट लिया जबकि शाहिद ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट क्रिकेट क्लब की टीम 122 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजों में परमीत ने 18, सुमित ने 9, विराट ने 5, गौतम ने 20, शाहिद ने 14 और ऋषभ ने 14 रन बनाए, जबकि 20 रन अतिरिक्त मिले। इस तरह कटरा क्रिकेट क्लब ने यह मैच 33 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में शानदार गेंदबाज़ी करने वाले प्रदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें