उधमपुर। शारदीय नवरात्र के साथ ही शुरू हुई रामलीला का मंचन भी काफी उत्साह के साथ हो रहा है। सोमवार को जिले के कुछ हिस्सों में रामलीला की शुरुआत विधिवत रूप से गणेश वंदना के साथ कर दी गई थी । जबकि पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार के शुभ अवसर पर रामलीला का आयोजन पूरे श्रद्धाभाव के साथ किया गया। सब्जी मंडी राम कला केंद्र में भी लगभग रात नौ बजे के करीब सभी कलाकारों तैयार होकर मंच पर पहुंचे और गणेश वंदना के साथ रामलीला की शुरूआत की। सबसे पहले रावण वेदमति संवाद दृश्य का मंचन हुआ। बुधवार को दशरथ दरबार और ताड़का वध के दृश्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। संवाद