फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा के विधायक ने प्रभावितों के लिए एक करोड़ की राशि दी

विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा के विधायक राशि जारी करते हुए
विज्ञापन
कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने शुक्रवार को बाढ़ व भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों की सहायता के लिए अपने विधानसभा विकास फंड से एक करोड़ रुपये की राशि जारी की।
विज्ञापन

एक करोड़ का चेक विधायक बलदेव राज शर्मा ने डीसी रियासी निधि मलिक को सौंपा। विधायक ने डीसी से अनुरोध किया कि इस राशि का उपयोग आपदा, राहत कार्य, आवश्यक सेवाओं की बहाली व प्रभावित परिवारों को तत्कालीन सहायता प्रदान करने में किया जाए। उन्होंने बात पर जोर दिया कि जारी की गई धनराशि का उपयोग पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए ताकि आपदा से उत्पन्न संकट का समाधान किया जा सके। इस पहल से प्रभावित लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें