कटड़ा। तहसील के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने आ रही परेशानियों के मद्देनजर उन्होंने शनिवार को विधायक बलदेव राज शर्मा के साथ मुलाकात की। गांव ककड़ियाल, कंडीयार, चंबा, पुराना दरूड़ आदि के निवासी विधायक से मिले।
इस दौरान उन्होंने बिजली तथा पानी की कमी, सड़क के साथ ही गलियों तथा नालियों की बुरी दशा आदि के बारे में विधायक को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन परेशानियों का निदान किया जाए। वहीं विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देश दिए कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए गांवों का दौरा करें और इनका जल्द समाधान करें। विधायक ने कहा कि जनता की परेशानियों का निदान जल्द से जल्द किया जाएगा।