फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विस चुनाव से पहले बारीदारों की 21 सदस्यीय कमेटी गठित

Mon, 02 Sep 2024 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच घंटे मंथन कर बनाई रणनीति, अपना उम्मीदवार उतारने या पार्टी विशेष को समर्थन देने का फैल कल तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में दो दिन से मां वैष्णो देवी के पूर्व बारीदार समुदाय की बैठकों दौर जारी है। रविवार को भी त्रिकुटा पर्वत के साथ लगते अन्य ग्रामीण इलाकों से आए बारीदारों ने रेलवे के पास बने पार्क में करीव पांच घंटे बैठक कर मंथन किया। साथ ही 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
इसमें बताया गया कि मंगलवार तक निर्णय लिया जाएगा कि बारीदार विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी विशेष को समर्थन देंगे या अपना उम्मीदवार उतारेंगे। बैठक के बाद सेवा समिति बारीदान के वरिष्ठ सदस्य शेर सिंह आदि ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर बारीदार समुदाय गंभीर है। समुदाय के लोग उस पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देंगे जो मांगों को पूरा करने का वादा करेगा। ऐसा नहीं होने पर अपना प्रत्याशी भी उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

21 सदस्यीय कमेटी में जनक सिंह जनकु, शेर सिंह, करनैल सिंह, नरेश स्मोत्रा उर्फ पप्पू लाकड़ी, वेद पुजारी, बलदेव राज, सोनू ठाकुर, होशियार सिंह और रमेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में हैं 14 हजार तक बारीदार वोटर
नवगठित श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में 56453 मतदाता हैं, जिसमें करीब 14 हजार बारीदार मतदाता हैं। यह किसी भी पार्टी के उम्मीदवार की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें