फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धुंध के कारण दोपहर बाद तक प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा

Wed, 21 Aug 2024 04:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद 18 हजार श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में मंगलवार सुबह बारिश के बाद त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रही। इस कारण हेलिकॉप्टर सेवा दोपहर तक प्रभावित रही। इससे ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। मंगलवार शाम छह बजे तक पंजीकरण के बाद करीब 18 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए।
त्रिकुटा पर्वत पर दोपहर तक धुंध छाने के साथ ही बादल रहे। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 22578 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई थी। मंगलवार को शाम छह बजे तक 18 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए। इस दौरान दिनभर धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

भवन से मिली जानकारी अनुसार सोमवार रात को हुई बारिश के कारण भवन क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा दिनभर श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें