फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हल्की बूंदाबांदी के बीच 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं के बीच यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रही। शाम पांच बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं लगातार उपलब्ध रहीं जिससे बुजुर्गों व बच्चों और महिलाओं को यात्रा में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालु जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़ते रहे और मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने बाबा भैरवनाथ के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन

यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं से बाजारों में रौनक बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद, धार्मिक वस्तुओं व स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें