रामबन। मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को चंद्रकोट में सड़क किनारे ढाबे को ध्वस्त कर दिया। माखन ढाबा के नाम से प्रसिद्ध ढाबा संचालक पर आरोप है कि वह स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों और चालकों को नशीले पदार्थ सप्लाई कराता था। अधिकारियों के अनुसार विशेष खुफिया सूचनाओं के आधार पर ढाबा संदेह के घेरे में था। ढाबे का मालिक मक्खन सिंह है।
अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाया गया। उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का नेतृत्व किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है और नशे के खिलाफ एक सख्त कदम बताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ढाबा मालिक कथित रूप से एनडीपीएस अधिनियम के तहत चार मामलों में शामिल रहा