फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों से जुड़े अपराध पर बिना देरी करेें कार्रवाई : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी मार्ग पर सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने नशा मुक्त अभियान के लिए रूपरेखा प्रस्तुत की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नशीले पदार्थों से जुड़े अपराध के खिलाफ सख्त रवैया अपनाएं जिसके लिए मामला तत्काल दर्ज, तस्करी से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने और आदतन अपराधियों के खिलाफ निवारक हिरासत कानूनों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


डीजीपी ने नए आपराधिक कानूनों के प्रावधान के अनुसार मामलों की त्वरित जांच और निपटारे की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और जांच की समग्र दक्षता में सुधार करें। इसके अलावा शहर और तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए। यहां आईजी जम्मू भीमसेन टूटी, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा और एसएसपी रियासी मुकुंद तिबरेवाल के साथ-साथ एएसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी कटड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें