फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए आधा घंटा पहले ही पहुंचे लोग, छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर नारे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय से निकली पदयात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होना था लेकिन लोग सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी साढ़े नौ बजे ही पहुंचना शुरू हो गए। उनके बैठने के लिए इंतजाम पवेलियन में किया गया था।
विज्ञापन

स्टेडियम से विशाल पदयात्रा शुरू हुई जो बस अड्डा और थापा चौक से होते हुए मिनी सचिवालय तक पहुंची। पदयात्रा में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों सहित पूर्व सैनिक, विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता और भारी संख्या में शिक्षक व छात्र शामिल हुए। छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर नशे के विरुद्ध नारे लगाए और समाज को जागरूक किया। बस अड्डे पर सिविल एंड सीनियर सोसायटी और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एलजी का स्वागत किया जो आपसी एकता का प्रतीक बना। इस दौरान रियासी के विधायक कुलदीप राज दुबे, कटड़ा के विधायक बलदेव राज शर्मा, गुलाबगढ़ के विधायक इंजीनियर खुर्शीद अहमद, उपायुक्त कुमार अभिषेक, एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल मौजूद रहे।
स्किट और नाटकों से दी गई सीख

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली स्किट और ड्रामा प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के विनाशकारी दुष्प्रभाव और परिवारों पर पड़ने वाले बुरे असर को दर्शाया गया। विद्यार्थियों की ऊर्जा और संदेश ने उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने लिया भाग
जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज पौनी, हेरिटेज पब्लिक स्कूल, कालका पब्लिक स्कूल, गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल, प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल, त्रिकुटा शिक्षा निकेतन, भारतीय विद्या मंदिर, मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल, लॉरेंस पब्लिक स्कूल, लड़कों और लड़कियों का राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल। जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड के पूर्व सैनिकों भी बैनर लेकर रैली में शामिल हुए। विद्यार्थी नवरिधि, पूर्णिमा, कण्व शर्मा व अक्षरा बाली ने बताया कि आने वाले दिनों में लोगों को नशे से दूर रहने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें