फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुरक्षा बल कटड़ा में रखें कड़ी निगरानी, हर संदिग्ध से हो पूछताछ

Sun, 16 Jun 2024 04:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने देर रात बस स्टैंड का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, दो बसें की सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रियासी के कंडा में शिवखोड़ी धाम से लौट रही बस पर हुए आतंकी हमले के बाद धर्मनगरी में सुरक्षा चाक चौबंद है। हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीसी विशेष पाल महाजन ने शुक्रवार देर रात मुख्य बस स्टैंड का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए कहा।
विज्ञापन

11 बजे कटड़ा बस स्टैंड पहुंचे डीसी ने निर्धारित लाइन से बाहर खड़ी दो बसों को सीज कर दिया है। साथ ही अन्य बस चालकों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। इसके बाद डीसी ने पुलिस अधिकारियों से आधा घंटा तक बात कर स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। इससे पहले डीसी ने नारायणा अस्पताल का दौरा कर आतंकी हमले में घायल श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी हासिल की। अस्पताल के अधिकारी बताया कि मौजूदा समय में चार घायलों लक्ष्मी (35) पत्नी लक्ष्मण निवासी ग्रेटर नोयडा, ऊषा देवी (45) पत्नी राजू लाल निवासी बलरामपुर उत्तर प्रदेश, दिनेश (25) निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश और प्रति गुप्ता (50) पत्नी अजय गुप्ता निवासी संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश का उपचार जारी है। उन्हें भी जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने कटड़ा सरकारी अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें