उधमपुर। पुलिस की ओर से जिले में शराब की अवैध तस्करी व विक्री के खिलाफ अभियान जारी है। शनिवार को पुलिस स्टेशन मजालता की टीम ने खून इलाके में जांच के दौरान एक वाहन (जेके14जे4886) अवैध शराब की 180 बोतलें बरामद की हैं। वहीं, तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान केवल कुमार निवासी कर्ण नगर उधमपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद