फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शाम छह बजे तक 22 हजार भक्त भवन की ओर गए

Fri, 10 May 2024 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोस के तीसरे चरण के बाद श्रदालुओं की संख्या में दर्ज हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। देशभर में लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के बाद धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी की यात्रा में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। वीरवार शाम छह बजे तक करीब 22 हजार भक्त पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, मौसम साफ रहने के चलते हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही, जिसका भक्तों भरपूर लाभ उठाया है।
वीकेंड को छोड़ पूरे हफ्ते 20 से 25 हजार भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, वीरवार को भी धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंजता रहा है। गर्मी के मौसम में तीसरे चरण के चुनाव के बाद भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शाम के समय मौसम काफी सुहावना हो गया था, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा वर्ष के चार माह में अब तक 28.66 लाख के ज्यादा भक्त मां के दरबार में हाजरी लगा चुके हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को 27950 भक्तों ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वीरवार को शाम छह बजे तक 22 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें