उधमपुर। पंचैरी के भामत धनोता में बाबा जितरून के दरबार में दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन 23 मई से होगा। यह जानकारी बाबा जितरून डेवलपमेंट कमेटी के सदस्यों ने वीरवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर तैयारियां जारी हैं। उन्होंने जिलावासियों से मेले में हिस्सा लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील की है। संवाद