मूसलाधार बारिश के चलते हिमकोटी में क्षतिग्रस्त हो गया था मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। बैटरी कार सेवा एक हफ्ते बाद वीरवार को बहाल हो गई है। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। गत मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश के चलते हिमकोटी मार्ग पर जमीन धंसने के चलते सेवा बंद कर दी गई थी।
इसके बाद श्राइन बोर्ड की ओर से मार्ग की मरम्मत का काम शुरू किया गया था। हालांकि, हिमकोटी मार्ग से दूसरे दिन पैदल यात्रा जारी रही। बैटरी कार सेवा बंद रहने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह श्राइन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मार्ग का निरीक्षण करने के उपरांत सेवा को बहाल कर दिया। इसके बार श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।