त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने से दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा
16,500 श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में सुबह बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। बारिश के चलते मौसम सुहावना रहा, जिस कारण शाम तक करी 16,500 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
भवन से मिली जानकारी अनुसार बादल और धुंध छाने से चलते शाम को तापमान में काफी गिरावट आई है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को 23664 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है। हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रहने से ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। इसके अलावा भी श्रद्धालु, पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से भवन की ओर जा रहे हैं। रोपवे सुविधा अन्य दिनों की भांति सुचारु रही।