कटड़ा। कटड़ा ब्लॉक में कोविड सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद अब ग्रामीणों के कोरोना टेस्ट जारी हैं। इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। कोरोना टेस्ट को लेकर पहले ही दिन पंचायत कांजलि में 459 ग्रामीणों की जांच की गई, जिनमें 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
बीएमओ डॉक्टर गोपाल दत्त ने बताया कि कोविड सर्व पूरा होने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग की ओर से कटड़ा ब्लॉक में कोरोना टेस्ट शुरू कर दिए हैं। पहले ही दिन स्वास्थ्य विभाग ने कांजलि पंचायत में सेंटर बनाकर ग्रामीणों के कोरोना टेस्ट करना शुरू कर दिए हैं। इस दौरान पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं, कोविड किट मुहैया करवा कर एसओपी का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इन सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रखे हुए है।