फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कघोट बस हादसे में घायल पूर्व सरपंच का निधन, मृतकों की संख्या हुई 22

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कघोट में बस हादसे में घायल पूर्व सरपंच हंसराज का शनिवार सुबह जीएमसी जम्मू में निधन हो गया। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। पूरे क्षेत्र विशेषकर सुरनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह हुए हादसे में 21 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि कई अन्य गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें रामनगर और उधमपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां से हंसराज को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और आईसीयू में रखा गया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

शाम लगभग चार बजे सुरनी गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में माहौल गमगीन रहा। ग्रामीणों ने बताया कि हंसराज सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे दो बार सरपंच रहे। कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें