फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चौथे दिन हुई कबड्डी

Wed, 28 May 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
प्रतियोगिता से पहले ​खिलाड़ियों के साथ आयोजक। 
विज्ञापन
इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में अंडर-14/अंडर-17 अंतर-क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट चौथा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। अंडर-14/अंडर-17 अंतर-क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट के तहत अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को चौथे दिन भी इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद हुए। इस दौरान बालिका वर्ग की कबड्डी के कई मुकाबले हुए। इसमें करीब 220 छात्राओं ने भाग लिया।
निदेशक वाईएसएस राजिंदर सिंह तारा के निर्देशन में, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों में खेल भावना देखने के लिए मिली।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में डीवाईएसएसओ ने भी आयोजनों के सुचारु संचालन की देखरेख कर प्रेरणादायक संदेश भी दिया। उन्होंने नशीली दवाओं और अन्य हानिकारक पदार्थों से दूर रहने का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक सकारात्मक मंच भी प्रदान करते हैं। इसलिए सभी छात्रों को स्वस्थ, मजबूत, केंद्रित रहने के लिए खेल और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और उत्पादक गतिविधियों में लगाना है, ताकि उन्हें जिम्मेदार, स्वस्थ और आत्मविश्वासी व्यक्ति बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें