उधमपुर। कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखने वाली पर्ल पंडिता ने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल कर माता-पिता, जिले के साथ साथ कश्मीर का भी नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उधमपुर की रहने वाली होनहार ने कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से मुकाम पाया है। उन्होंने बताया कि 2021 से तैयारी शुरू की थी और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। पर्ल ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और दोस्तों को दिया है।
पर्ल के पिता जवाहरलाल पंडिता सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं जबकि उनकी मां लाजवंती पंडिता शिक्षिका थीं और अब घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं और बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पर्ल ने इतिहास विषय में मास्टर्स की है। उनका परिवार 1990 में कश्मीर से उधमपुर आया था।
टिकरी के बेटे और रिट्टी की बेटी ने चमकाया नाम
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उधमपुर के रिट्टी के मडलोट की रहने वाली शिवाली शर्मा और टिकरी के चन्नास के रहने वाले बिशम देव सिंह जम्वाल ने नाम चमकाया है। विधायक आरएस पठानिया ने दोनों को सफलता के लिए बधाई देने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद