फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिब की पल्लवी ने पास की पीओ परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर के जिब इलाके में रहने वाली पल्लवी शर्मा ने जेके बैंक के प्रोवेशनरी आफिसर (पीओ) की परीक्षा को पास करने में कामयाबी हासिल की है। पल्लवी गरीब परिवार से है। उसने कड़ी मेहनत से कामयाबी को हासिल किया है। उसका कहना है कि कड़ी मेहतन से बड़ी मुश्किल को भी पार किया जा सकता है।
विज्ञापन

पल्लवी ने इस परीक्षा को पास करने में कोई कोचिंग नहीं ली। डीडीसी सदस्य टिकरी आशु शर्मा ने बताया कि पल्लवी बहुत सामान्य परिवार के साथ संबंध रखती है। उसने अपने परिवार के साथ पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उसने दिखा दिया है कि कड़ी मेहनत से सपनों को पूरा किया जा सकता है। वह इसके लिए पल्लवी व उसके परिवार को बधाई देती हैं। वहीं सभी लड़कियों संदेश देना चाहती है कि वह भी पल्लवी की तरह मेहनत कर सपनों को पूरा करें। पल्लवी ने बी टेक की है। इसके बाद की शिक्षा के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम के जरिए मदद मिलने से यह आसान हो गया। केंद्रीय योजना से आर्थिक रूप से कमजोर हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला है। वह इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें