उधमपुर के पंचैरी में आयोजित जनता दरबार में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक।
उधमपुर। पंचैरी में विधायक पवन कुमार गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
वक्ताओं ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का मंच उपलब्ध कराना और विभागों के बीच समन्वय से त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली, पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे उठाए। विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, बिजली विभाग, सामाजिक कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद