फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मरम्मत के कार्य के चलते हर बुधवार की तरह इस बार भी राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में सैकड़ों वाहनों को रोका गया। रामबन के विभिन्न हिस्सों में जम्मू जाने वाले, जबकि उधमपुर में घाटी जाने वाले वाहनों को रोका गया। पटनीटॉप, डोडा, रामबन, भद्रवाह, किश्तवाड़ के वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं था।
विज्ञापन

पिछले कई माह से हर बुधवार को रामबन और बनिहाल के बीच राजमार्ग की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस दौरान कोई हादसा न हो इसी को लेकर कश्मीर जाने व आने वाले वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा जा रहा है। इसी को लेकर पुलिस ने ट्रकों को मंगलवार रात को ही घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था और बुधवार सुबह छह बजे के बाद छोटे वाहनों के भी घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
पुलिस ने सुबह ही वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था और शाम तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोका जा चुका था। जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्ट बालियां, मांड व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया। बुधवार को राजमार्ग बंद होने के कारण यात्री वाहन कम चल रहे हैं, इसलिए उधमपुर में यात्री वाहन कम नजर आ रहे हैं। जखैनी में पुलिस हर वाहन के चालक से पूछताछ कर रही थी। पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने चालक से पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद आगे जाने की अनुमति दे दी। गर्मी के कारण रोके गए वाहनों के चालकों व यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा शाम को छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन ट्रकों को रात तक नहीं छोड़ा गया था। इनको वीरवार को घाटी की तरफ जाने पर अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें