फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: युवाओं को यातायात के नियमों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रयास संस्था की ओर से शहर के सलाथिया चौक पर युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान सतीश वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में युवाओं को दोपहिया वाहन बिना हेलमेट व लाइसेंस के न चलाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता पिता की भी जिम्मेवारी बनती है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन न चलाने दे। उन्होंने कहा कि आए दिन सड़क हादसे होते रहते है जिसमें कई युवाओं की कीमती जाने चली जाती हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि कोई अनहोनी घटना न घट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें