फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाटी में पूर्व सरपंच ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लाटी पंचायत के पूर्व सरपंच कस्तूरी लाल गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बैठक में दो महीने पहले हुई भारी बारिश के चलते तहसील लाटी में सड़कों व लोगों के घरों को हुए नुकसान को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर लोगों का कहना है कि आज भी कई सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बारिश के चलते कई किसानों की मक्की व सब्जियों की फसल को हुए नुकसान का कृषि विभाग द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके चलते किसान वर्ग काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से यही मांग करते हैं कि सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा भी सरकार जल्द से जल्द दे। वहीं लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पूर्व सरपंच द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि वह जल्द ही प्रशासन के आला अधिकारियों से मिल कर समस्या का समाधान करवाएंगे, ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें