फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ब्लॉक गांधरी के भटनी में जनसंपर्क शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। सुशासन सप्ताह 2025 के तहत जिला प्रशासन ने ब्लॉक गांधरी के भटनी में जनसंपर्क शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर श्रम, आईसीडीएस, पशुपालन, स्वास्थ्य, बैंक, राजस्व, ग्रामीण विकास, बागवानी, कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। जिनके माध्यम से मौके पर ही सेवाएं प्रदान की गईं और लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही शिकायतों का निवारण किया गया।
विज्ञापन

जनता से संवाद करते हुए एडीसी ने कहा कि “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना है ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक सरल एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। सर्दियों के मद्देनज़र उन्होंने पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी विभागों को समय पर बर्फ हटाने और निर्बाध सड़क संपर्क बनाए रखने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को तैयार रखने के निर्देश दिए।
एडीसी ने लोगों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और शिविर में मौजूद विभागीय प्रतिनिधियों से उचित मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें