फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक रोक कर छोड़े गए घाटी जाने वाले वाहन

विज्ञापन
उधमपुर फोर हाईवे पर रोके गए ट्रक। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की परेशानी को दूर करने के लिए पुलिस ने शनिवार को घाटी जाने वाले वाहनों जखैनी इलाके में रोक रोक कर रवाना किया। जब वाहनों को रोका गया तो अंदर सवार यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों को छोड़े जाने के बाद जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। हर रोज राजमार्ग पर वाहन घंटों जाम में फंस रहे थे। जाम की परेशानी को दूर करने के लिए पुलिस ने शनिवार को घाटी जाने वाले वाहनों को रोक रोककर रवाना किया। जम्मू से रवाना होने के बाद जब वाहन उधमपुर के जखैनी इलाके में पहुंचा तो उसको रोक दिया गया। जब राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चलने की सूचना मिली तो वाहनों को छोड़ दिया गया। वाहनों को जखैनी में एक से डेढ़ घंटे तक रोकने के बाद ही घाटी की तरफ रवाना किया जा रहा था। रोके जाने के दौरान पीने का पानी शौचालय की सुविधा न मिलने के कारण यात्रियों व चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोक रोक कर वाहनों को छोड़े जाने से शनिवार को राजमार्ग पर जाम नहीं लगा और इससे स्थानीय निवासियों को बहुत ज्यादा राहत मिली, क्योंकि जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशान शहर के स्थानीय निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें