फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका परियोजना मुद्दे पर प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परियोजना और पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह के साथ हुए विवाद को लेकर पूर्व पार्षद प्रीति खजूरिया ने सोमवार को बैठक आयोजित की। उन्होंने हर्षदेव सिंह के साथ हाथापाई की घटना की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से देविका परियोजना की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद प्रीति खजूरिया ने कहा कि हर्षदेव सिंह देविका को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे थे और उन्होंने प्रदर्शन को लेकर पुलिस विभाग व प्रशासन को पहले ही सूचित किया था। इसके बावजूद उनके साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण तरीके से जनता की आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि देविका परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण है और प्रशासन को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि परियोजना में कितना पैसा आया, कितना खर्च हुआ, कितना काम पूरा हुआ और कितना बाकी है। यदि प्रोजेक्ट में सब कुछ सही हुआ है तो प्रशासन को श्वेत पत्र जारी कर पूरी जानकारी देनी चाहिए।
पूर्व पार्षद ने कहा कि सीवरेज का काम शुरू होने के बाद शहर की कई सड़कें और गलियां खराब हुई। निर्माण कार्य के बाद संबंधित कंपनी या ठेकेदार की जिम्मेदारी थी कि सड़कों की मरम्मत कराई जाए, लेकिन कई जगह यह काम ठीक तरीके से नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को भुगतान करने से पहले प्रशासन को सड़कों की मरम्मत करवानी चाहिए थी। उन्होंने देविका परियोजना को लेकर गठित जांच कमेटी और बाद में उसके भंग होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कमेटी क्यों बनाई गई और किन कारणों से भंग की गई, इसकी जानकारी जनता को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देविका परियोजना को लेकर आगे भी आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें