फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी ने परेशान किया, शाम को हवा चलने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में तापमान में बढ़ोतरी के साथ शहरवासियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को गर्मी ने शहरवासियों को दिन भर परेशान किया। शाम को हवा चलने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं दिन के समय बिजली कटौती ने परेशानी को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को सुबह से धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया था। इसके बाद गर्मी भी बढ़ती चली गई। दोपहर के समय तो धूप इतनी तेज थी कि बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। वहीं दोपहर करीब सवा दो बजे बिजली भी बंद हो गई और इसके बाद शहरवासियों की परेशानी भी दोगुना हो गई। एसी, कूलर व पंखे बंद होने पर शहरवासी घरों के अंदर पसीने से तरबतर हो गए। शाम करीब सवा चार बजे बिजली बहाल होने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शाम करीब छह बजे अचानक मौसम का कुछ मिजाज बदला और हल्के बादल छाने के बाद चली हवा ने गर्मी से राहत दी। एयरफोर्स मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें