फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर जोन में दो साल बाद 10वीं 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। कोरोना महामारी की पाबंदियों के दो साल में पहली बार विंटर जोन में 10वीं और 12वीं बोर्ड की अर्धवार्षिक (प्राइवेट) परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षार्थियों और स्टाफ को रैपिड एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही परीक्षा केंद्र में दाखिल होने की अनुमति दी जा रही है। सोमवार से 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई हैं, जबकि मंगलवार से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के सभी जिले जबकि जम्मू संभाग में जम्मू और सांबा जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में हजारों स्कूल विंटर जोन में आते हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्र को विंटर जोन कहा जाता है। सोमवार को शुरू हुईं 12वीं की परीक्षाएं 22 सितंबर तक चलेंगी। कोविड कंट्रोल रूम के नोडल अफसर राणा आरिफ ने बताया कि प्रशासन के फैसले के बाद परीक्षा केंद्र में रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। भद्रवाह में पहले दिन 126 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनके टेस्ट निगेटिव रहे। डोडा जिले में कुल 2274 प्राइवेट विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। क्षेत्र में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना महामारी की वजह से ऑफलाइन परीक्षाएं लगातार स्थगित हो रही थीं। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दो वर्ष में पहली बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए नियुक्त नोडल अफसर आरिफ हलीम खतीब ने कहा कि कोविड उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित किया जा रहा है। पहले दिन सभी विद्यार्थी और बोर्ड स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें