फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटन व तीर्थ स्थलों का रुख कर रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मैैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वीकेंड पर सैलानियों का रुख जम्मू संभाग के पर्यटन व तीर्थ स्थलों की ओर हो रहा है। यहां आने वाले सैलानियों का कोरोना टेस्ट भी हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने चिनैनी, दोमेल और सुद्धमहादेव में जांच शिविर लगाया है। दो की जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

वीकेंड पर सैलानी पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर के अलावा सुद्धमहादेव, मानतलाई, गौरीकुंड, छपड़ी, लाटी, डुडू जैसे इलाकों का रुख कर रहे हैं, जिन्हें वहां की जलवायु काफी भा रही है। बता दें, पिछले सप्ताह सरकार ने कई जिलों में पाबंदियां हटा दी थीं। इसके बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। वीकेंड पर पटनीटॉप में ज्यादातर होटल की बुकिंग फुल रहती है। वहां पहुंचने वाले सैलानी देवदारों की छांव में ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं। उधर नत्थाटॉप मेें भी सैलानियों का तांता लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें