किश्तवाड़। छात्रू सब डिवीजन के सिंहपुरा इलाके के पास शुक्रवार शाम को एक 25 वर्षीय युवती का शव नाले से बरामद हुआ है। स्थानीय निवासियों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती नाले में कैसे गिरी, इसका पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवती किश्तवाड़ से सिंहपुरा घर के लिए आई थी। वह नदी में कैसे गिरी, इसका पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि युवती के मां-बाप नहीं हैं। बहनों के साथ वह रहती थी। पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे छात्रू पीएचसी में रखवाया। युवती की पहचान ममताजा निवासी बेगपुरा गांव सिंहपुरा इलाका तहसील छात्रू बताई जा रही है। गांव वासी मोहमद रफी ने बताया कि वह किश्तवाड़ से घर लौट रही थी। किसी ने बताया कि युवती नाले में गिरी हुई है।