फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 19 लोग कोरोना स्क्रमित, 53 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 53 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में लगातार घट रहे कोरोना के मामले और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह से कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि बीच में किसी दिन अचानक से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मामले कम होने के बावजूद कोरोना संक्रमण से कुछ लोगों की मौतें भी हो रही है। वीरवार को जिले में कुल 47 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कई दिनों बाद अचानक से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को फिर से मामलों में कमी आई और शाम तक कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें चार लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। चिनैनी में सबसे अधिक छह, टिकरी में एक, रामनगर एक, बसंतगढ़ में चार और शहर में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 53 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10966 हो गए हैं। इनमें से 10528 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। अभी तक 131 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 307 बचे हैं। संक्रमितों के मुकाबले में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें