फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लोग संक्रमित, टी-मोड़ माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सैनिक क्षेत्र टी मोड़ में 22 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने टी मोड़ इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। टी मोड़ में नियम अनुसार प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में तारबंदी कर दी है और लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब अगले आदेश तक कोई भी टी मोड़ से बाहर नहीं निकल सकेगा और न ही कोई प्रवेश कर सकेगा। जिले में अब दो माइक्रो कंटनेमेंट जोन बन गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में उधमपुर भी आ गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और जिन स्थानों से एक साथ कई मामले सामने आ रहे हैं तो उसको डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इंदु कंवल चिब माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी कर रही हैं। करीब तीन दिन पहले ही मियां बाग बरिया इलाके में एक साथ 16 मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था। इसके दूसरे ही दिन टी मोड़ में लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जब इनके संपर्क में रहने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट किए तो एक के बाद कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जब इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को मिली तो उन्होंने वीरवार देर रात टी-मोड़ इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया। आदेश मिलने के बाद पुलिस की एक टीम देर रात को ही टी मोड़ इलाके में पहुंची और तारबंदी कर सभी मार्ग बंद कर दिए। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में दिहाड़ीदारों की 30 झुग्गियों को रखा गया है। इसके साथ कुछ सेना के क्वार्टर भी रखे गए हैं। पाए गए सभी संक्रमित दिहाड़ीदार हैं, जोकि सैनिक क्षेत्र में काम कर रहे थे। झुग्गियों के आसपास 500 मीटर के दायरे को रेड जोन बनाया गया है। इस पूरे इलाके में अगले आदेश तक लॉकडाउन रहेगा। तहसीलदार, एसएचओ और टीएसओ को कंटेनमेंट जोन में जरूरत के सामान की सप्लाई उपलब्ध करवाने को कहा गया है। नायब तहसीलदार को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन में जाकर लोगों के कोरोना टेस्ट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें