डोडा। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से कम्युनिटी हॉल में 17 दिसंबर को जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले भर के किसानों, कृषि उद्यमियों और हितधारकों की भागीदारी देखने को मिलेगी।
इसमें सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रदर्शनियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। योजनाओं और नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। कृषि और संबद्ध क्षेत्र की योजनाओं के लिए मौके पर पंजीकरण की सुविधा और बीज कंपनियों और कृषि मशीनरी के निजी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा आधुनिक, टिकाऊ और आय-उन्मुख खेती के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए इंटरेक्टिव तकनीकी सत्र भी आयोजित किया जाएगा।