डोडा। डीएसपी अमन ठाकुर मेमोरियल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कास्तीगढ़ के छात्रों ने तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने प्रभावशाली पोस्टर बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार मंगोत्रा के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम ने युवाओं को बदलाव का दूत बनने और एक तंबाकू-मुक्त और स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।