फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, टीम लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। शहर में प्रशासन ने म्युनिसिपल कमेटी के साथ मिलकर शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन



उन्होंने कमेटी अधिकारियों के इस तरीके पर सवाल उठाया। कहा, उन्हें अपना सामान दूसरी जगह ले जाने के लिए कोई भी नोटिस नहीं दिया गया। विरोध कर रहे रेहड़ी फड़ी वालों का कहना है कि हम गरीब लोग हैं जो अपना गुज़ारा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन अचानक कार्रवाई करता है और हमें जाने के लिए कहता है। हम कहां जाएं। हमारी रोजी-रोटी छीनने से पहले हमें एक तय वेंडिंग जोन दिया जाए।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा, पहले से चेतावनी दी गई थी और यह अभियान आम जनता की सुविधा और जिले में ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। आखिर विरोध को देखते हुए टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें