फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला डोडा ने शनिवार को नेकां सरकार के जम्मू संभाग के साथ भेदभाव वाले रवैये की निंदा की। इलाके में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी न बनाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन भाजयुमो जिला प्रधान अर्जुन सिंह राणा की अध्यक्षता में हुआ। तीन सौ से अधिक युवाओं ने विरोध रैली में हिस्सा लिया। रैली डाक बंगला से शुरू होकर क्लॉक टावर पर खत्म हुई। अर्जुन सिंह राणा ने नेकां सरकार की जम्मू संभाग के प्रति भेदभाव वाली नीतियों और अनदेखी के लिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जम्मू को लगातार नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी न देना इस इलाके के युवाओं के साथ साफ भेदभाव और अन्याय दिखाता है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जम्मू संभाग में एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनाने की बहुत जरूरत है ताकि लॉ के स्टूडेंट को पढ़ाई के बराबर मौके मिल सकें और एकेडमिक इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस मांग को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें