डोडा। कास्तीगढ़ की लापता 20 वर्षीय छात्रा सबा बानों के जूते और दुपट्टा गणपत पुल के पास चिनाब नदी के किनारे मिले। शुक्रवार से लापता छात्रा के नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को छात्रा की तलाश में चिनाब रेस्क्यू और एसडीआरएफ की टीम के सदस्य नदी में उतरे लेकिन दे्र शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया।
छात्रा सबा बानो के पिता बशीर अहमद ने कहा कि उनकी बेटी सबा बानो शुक्रवार को डिग्री कॉलेज में पहले सेमेस्टर के एग्जाम देेने गई थी। इस दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए उसे एग्जामिनर ने पकड़ा था। उसका फोन और आंसर शीट ज़ब्त कर ली गई। साथ ही उसे किसी भी कॉलेज से पांच साल के लिए बैन करने की धमकी दी गई।
पिता ने कहा, धमकी से छात्रा बहुत ज़्यादा परेशान हो गई और घर नहीं लौटी। इसके बाद साब की सहेलियों का फोन आया कि वह घर पहुंची कि नहीं। पूछने पर सहेलियों ने परीक्षा हाल में हुई सारी घटना बताई। परिवार ने छात्रा को ढूंढा लेकिन नहीं मिली। इसके बाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।