किश्तवाड़। सिगदी क्षेत्र मुगल मैदान तहसील के रहने वाले बिलाल अहमद का शव चिनाब नदी से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बिलाल अहमद पिछले कई महीनों से कीरू पावर प्रोजेक्ट से लापता था। उसकी तलाश परिजन एवं प्रशासन द्वारा की जा रही थी।
स्थानीय लोगों द्वारा नदी में शव देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक पहचान बिलाल अहमद के रूप में की गई है। शव को आगे की कानूनी औपचारिकताओं एवं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।