फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिनी बस के समय और रूट में बदलाव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर से सिरा-कुलाख (लाटी) के लिए चलने वाली मिनी बस के समय और रूट में बदलाव किए जाने की परेशानी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणाें ने डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। मांग की कि सिरा-कुलाख के लिए चलने वाली मिनी बस को पहले की तरह निर्धारित समयसारिणी और रूट पर चलाया जाए ताकि समय और रूट में बदलाव से पंचायत सिरा बी की करीब 7 हजार आबादी को पेश आ रही परेशानी से राहत मिल सके। अपनी इस मांग को लेकर एक ज्ञापन भी डीसी कार्यालय में सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय सुभाष मस्ताना और एडवोकेट सुरजीत सिंह ने कहा कि हमारी पंचायत सिरा बी के कुलाख गांव के लिए उधमपुर से चलने वाली एकमात्र मिनी बस के समय में रूट में जबरन बदलाव किया गया है। पहले जो गाड़ी उधमपुर से दोपहर डेढ़ बजे चलती थी उसे अब दोपहर 2.20 पर चलाया जा रहा है। दूसरा इसके रूट में भी बदलाव लाकर बाया बरकुंडा किया गया है। इससे हमारी पंचायत के लगभग तीन मुख्य गांवों की 7 हजार से अधिक आबादी के लिए आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। इसकी शिकायत हमने एआरटीओ कार्यालय में भी की है लेकिन वहां भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उक्त गाडी का रूट परमिट वाया सुद्धमहादेव है और दोपहर को डेढ़ बजे चलने पर लोग सही समय पर अपने घर तक पहुंच सकते हैं। अभी ढाई बजे समय होने पर एक तो लोगों को अपने घर तक पहुंचने में देरी होती है दूसरा रूट में बदलाव लोगों को कई घंटों का पैदल सफर करने पर मजबूर कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्दी का सीजन होने पर दिन भी छोटे हैं और दूसरा दूर दराज के पहाडी इलाके में पैदल सफर से जंगली जानवरों के हमले का शिकार बनने का खतरे भी रहता है। इसलिए हमारी मांग है कि गाड़ी को तय रूट और समय पर ही चलाया जाए। इसके अलावा पीएमजीएसवाई विभाग को भी उचित निर्देश दिए जाएं कि वे कुलाख मार्ग पर हालिया बारिश के दौरान गिरे मलबे को हटाए ताकि गाड़ियों की सुगम आवाजाही हो सके। इस मामले में ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से स्वयं हस्तक्षेप कर समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें