फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिशोती गांव में बादले फटने से लापता 31 लोगों का कोई सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। पाडर के चिशोती गांव में 14 अगस्त को बादल फटने से लगभग 102 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से 71 के शव बरामद हो गए थे,लेकिन 31 लोग अभी भी लापता हैं। इनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व पुलिस ने इन्हें मृत घोषित करने की प्रक्रिया आरंभ की थी। पिछले ही माह पुलिस ने अखबार में एक नोटिस भी जारी किया था परंतु अभी भी जांच पूरी नही हो पाई है। जानकारी मिली है कि अखबार में दिए गए नोटिस के बाद भी दो माह तक इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अभी शायद 2-3 माह और लगेंगे। उसके बाद ही लापता हुए लोगों को मृत घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि मचैल यात्रा के दौरान यह हादसा उपमंडल पाडर के चिशोती गांव में पेश आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें