उधमपुर। भाई के घर हरतयान से लौट रही एक महिला की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जगानू की रहने वाली वीना देवी (37) पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थी। उनका एक बेटा भी है। सोमवार को हरतयान स्थित अपने मायके से भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और नाक से खून भी निकलने लगा। उसे तुरंत जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में पहुंच गए। फिलहाल मौत का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पति के कहने पर डाॅक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।