फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी के मैदानी इलाकों में बारिश नत्थाटाॅप समेत ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई बारिश तथा पहाड़ों पर हिमपात के कारण बुधवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। नत्थाटाॅप की हसीन वादियों में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है जहां सैलानियों ने पहुंचकर अठखेलियां भी कीं।
विज्ञापन

मंगलवार रात को बिगड़े मौसम के मिजाज के कारण नत्थाटाॅप में करीब तीन से चार इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानियों को जब बर्फबारी की जानकारी मिली तो वह नत्थाटाॅप की ओर चले गए और वहां पर बर्फबारी का खूब आनंद लिया।
नत्थाटाॅप के अलावा जुगधार, शिवगढ़ धार, देहराटाॅप, सियोजधार तथा अन्य ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। सर्दियों की इस बर्फबारी से जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप के कारोबारी को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद जगने लगी है।
विज्ञापन

कारोबारियों ने कहा कि यदि पहाड़ बर्फ से लद जाए तो पटनीटॉप में सैलानियों की आवाजाही से पटनीटॉप गुलजार हो जाएगा।
बर्फबारी से छह घंटे तक मुगलरोड रही बंद : पुंछ। मुगलरोड मंगलवार देर रात से बुधवार तड़के तक हुई ताजा बर्फबारी के बाद बुधवार को छह घंटे तक यातायात के लिए बंद रही। इससे मार्ग पर यात्रा करने वालों को बैहरामगल्ला और पोशाना पुलिस पोस्ट पर कई घंटे रुकना पड़ा। इस बीच यातायात पुलिस के एसओ मुगलरोड गुलशहराज ने साथियों के साथ मुगलरोड का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें