किश्तवाड़। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) किश्तवाड़ तस्लीम वानी ने 3 महीने की अवधि के लिए नौ वाहनों के परमिट निलंबित किए। इसके अलावा 10 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गंभीर यातायात उल्लंघनों के लिए 30 वाहनों को काली सूची में डाला।
एआरटीओ ने कहा है कि ये चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसलिए यह अभियान उनके साथ-साथ ऐसे सभी उल्लंघनकर्ताओं के लिए एक चेतावनी है कि वे मोटर वाहन अधिनियम में उल्लिखित नियमों और विनियमों का पालन करें।